रायपुर में पुरानी रंजिश में 9 बार चाकू घुसाया, VIDEO:गर्दन-पेट और पैरों में चोंटे, गंभीर हालत में एम्स में एडमिट युवक, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी एक युवक पर एक के बाद एक करीब नौ बार चाकू से हमला कर रहा है। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 दिसंबर की रात उसके पति जीवन देवांगन पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने हमला किया। नेहा ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे उसका पति जीवन देवांगन अपने दोस्त पियुष सोनी के साथ बैटरी का इंतजाम करने शीतला मंदिर के पास गया था। वहां सुभाष देवांगन उसके पति का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। चाकू से अचानक किया हमला जब जीवन ने उसे मना किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए पियुष सोनी पर भी हमला किया गया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं वहीं पियुष सोनी के पेट में चोट पहुंची। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जीवन देवांगन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पियुष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *