कोटा में झोपड़ियों में लगी आग:फैलती उससे पहले ही दमकल ने पा लिया काबू

कोटा में रविवार सुबह ढकनिया स्टेशन के पास टापरियों में आग लग गई। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि ढकनिया रेलवे स्टेशन के पास मजदूरों की कुछ झोपडिय़ां बनी हैं। ये कच्ची झोपड़ियां करीब एक दर्जन से ज्यादा यहां बनी हुई हैं। रविवार सुबह अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। गनीमत थी कि उस समय मजदूर अंदर नहीं थे और काम के लिए निकलने लग गए थे। पास की झोपड़ियों में जरूर कुछ परिवार थे। उन्होंने धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल ने करीब पंद्रह मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राकेश व्यास ने बताया कि आग दो झोपड़ियों में फैल गई थी। समय रहते दोनों पर काबू पा लिया गया और आग को पूरी तरह कंट्रोल कर लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई और आग को आगे नहीं फैलने दिया गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में रखे कपउ़े और कुछ घरेलू सामान में जले हैं। आग लगने का कारण सुबह मजदूरों की ओर से चूल्हा जलाना हो सकता है, फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *