जबलपुर के जीसीएफ फैक्ट्री क्वार्टर्स के पास तेंदुए का मूवमेंट:अधिकारी बोले-3 दिन से दिख रहा तेंदुआ,रेस्क्यू दल को भेजा; स्थानीय प्रशासन से कहा-स्ट्रीट डॉग हटाएं

जबलपुर में तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी एक बार फिर चिंता का कारण बन गई है। शहर की जीसीएफ फैक्ट्री के क्वार्टर्स क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। जिस स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया, वहीं विद्यानगर स्कूल भी स्थित है। तेंदुए की मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ के यह फुटेज शुक्रवार तड़के 4:08 बजे एवं 5:23 बजे के हैं, जो शनिवार को सामने आए हैं। इससे पहले भी जबलपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की आवाजाही की खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ ग्रामीणों पर तेंदुए के हमले की घटनाएं भी हो चुकी हैं। रेस्क्यू दल मौके पर, फिलहाल मूवमेंट नहीं तेंदुए की मूवमेंट को लेकर डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय अमले को सतर्क कर दिया है। रेस्क्यू दल को मौके पर भेजा है। वे कहते हैं कि वीडियो तड़के 4:08 और 5:23 बजे के हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया है कि फिलहाल वहां तेंदुए का मूवमेंट नहीं है, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से क्षेत्र में तेंदुआ दिख रहा है। मूवमेंट वाली जगह पर हमारी टीम मौजूद है और लगातार निगरानी की जा रही है। जैसे ही कोई पुख्ता जानकारी मिलेगी, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।” स्ट्रीट डॉग्स बन रहे तेंदुओं के शहरी इलाकों में आने की वजह डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में तेंदुओं के मूवमेंट का बड़ा कारण स्ट्रीट डॉग्स हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा है कि जिन इलाकों में तेंदुआ दिखा है, वहां से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि,“यह लगातार देखा गया है कि शहरी इलाकों में तेंदुए स्ट्रीट डॉग्स की वजह से पहुंच रहे हैं। लोगों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।” बता दें कि डॉग तेंदुओं का सबसे प्रिय भोजन हैं। सुरक्षा को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क किया है और कर्मचारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जीसीएफ फैक्ट्री के गार्ड्स को लेकर डीएफओ ने बताया कि उनके पास पर्याप्त सुरक्षा संसाधन मौजूद हैं और उन्हें भी सतर्क कर दिया गया है। जबलपुर में 30 से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी डीएफओ ने स्वीकार किया है कि जबलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल 30 से अधिक तेंदुए सक्रिय हैं। पिछले डेढ़ महीने से लगातार शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं का मूवमेंट देखा जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में जीसीएफ, खमरिया, तिघरा, ट्रिपल आईटी, डुमना और नया गांव में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सिहोरा, मझौली, कटंगी और पाटन में भी तेंदुए देखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश लगातार तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में डर के साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की वजह से वे अपने खेतों तक जाने से डर रहे हैं और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 2023 में दर्ज हुए थे 17 तेंदुए राज्य वन अनुसंधान केंद्र की लेपर्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में जबलपुर के शहरी क्षेत्र में करीब 17 तेंदुए दर्ज किए गए थे। पिछले दो वर्षों में यह संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है, जो वन विभाग और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *