फाजिल्का में कांग्रेस के फूंका केंद्र का पुतला:प्रदर्शन किया, मनरेगा का नाम बदलने का विरोध, बाजार बंद होने से दुकानदारों में रोष

फाजिल्का में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चौक घंटाघर में प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके खिलाफ वह रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। चौक घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान स्थानीय दुकानदारों में भी रोष देखने को मिला। दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया गया है। जिस वजह से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा माफी भी मांगी गई। फाजिल्का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके विरोध में आज केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन स्थानीय चौंक घंटाघर में किया गया। बाजार बंद होने से दुकानदार परेशान हरप्रीत सिद्धू ने कहा कि योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली राशि को कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पहले ही पैसा नहीं है। और ऐसे में मनरेगा को खत्म कर गरीब व्यक्ति पर बोझ डाला जा रहा है। जिसके खिलाफ उन्होंने संघर्ष की शुरुआत की है। धरने में फाजिल्का से पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया, डाक्टर रिणवा और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद दुकानदार अंकित और अरुण शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के धरने के चलते कामकाज ठप हो गया है। पहले ही बाजार में काम नहीं है। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिद्धू ने कहा कि वह इसके लिए दुकानदारों से माफी मांगते हैं, लेकिन उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *