ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत:धमतरी में काम से लौटते समय हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट आई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात को अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खरेगा में हुई, जब एक ट्रैक्टर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सारंगपुरी निवासी डिकेश यादव (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डिकेश धमतरी से काम खत्म कर अपने घर सारंगपुरी लौट रहा था। हादसा अटल चौक से पहले आशीष वेल्डिंग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रेत से भरा एक ट्रैक्टर परसुली मार्ग की ओर जा रहा था, तभी डिकेश उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा समिति के सदस्य तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को जिला अस्पताल धमतरी के मर्चुरी में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *