डीग में ‘विकसित राजस्थान’ दौड़ का आयोजन:गृह राज्य मंत्री बेढ़म और कलेक्टर ने जल महल से दिखाई हरी झंडी

डीग में रविवार सुबह ‘रन फॉर विकसित राजस्थान 2025’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने ऐतिहासिक जल महल प्रांगण से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में युवाओं, खिलाड़ियों, पुलिस कर्मियों और शहर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जल महल के मुख्यद्वार पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। हरी झंडी दिखाते ही ‘भारत माता की जय’ और ‘विकसित राजस्थान’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
यह दौड़ जल महल से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों से गुजरी। इसका समापन ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर हुआ। रास्ते भर शहरवासियों ने दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। दौड़ को रवाना करने से पहले गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा, “स्वस्थ युवा और सशक्त समाज ही विकसित राजस्थान की पटकथा लिखेंगे। यह दौड़ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि उस गति और ऊर्जा का प्रतीक है जिसके साथ हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *