भोपाल में MYFM का फूड फेस्टिवल, आज आखिरी दिन:देश-विदेश और एमपी के पारंपरिक स्वाद, सूफी द आलम्स बैंड की लाइव परफॉर्मेंस भी

भोपाल में खाने के शौकीनों के लिए MYFM का एक अनोखा फूड फेस्टिवल चल रहा है, जहां एक ही मंच पर देश-विदेश के व्यंजनों के साथ मध्यप्रदेश की मिट्टी से जुड़े पारंपरिक स्वाद भी चखने को मिल रहे हैं। खाने के साथ-साथ मनोरंजन भी भरपूर है। आज शाम लाइव परफॉर्मेंस देंगे ‘सूफी- द आलम्स बैंड’, जो अपनी सूफी धुनों से माहौल को यादगार बनाएंगे। यह फूड फेस्टिवल बिट्टन मार्केट ग्राउंड, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। आज 21 दिसंबर इसका आखिरी दिन है और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। भोपालवासी परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर आज आख़िरी दिन “अजब एमपी का गजब स्वाद” का आनंद ले सकते हैं। देश विदेश के स्वाद एक जगह पर फेस्टिवल में उत्तर भारत के पारंपरिक व्यंजन जैसे सरसों का साग और छोले-भटूरे से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वादों में थाई रामयुन और नेपाली फूड उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के प्रामाणिक जनजातीय व्यंजन भी खास आकर्षण का केंद्र हैं, जो प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं। मीठा पसंद करने वालों के लिए पैनकेक, वॉफल्स समेत कई डेज़र्ट ऑप्शंस मौजूद हैं। वहीं नॉन-वेज के शौकीनों के लिए शावरमा, रोल्स, टिक्का, बिरयानी सहित कई लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *