बजरंग दल ने बघाना में निकाला अभ्यास संचलन:28 दिसंबर को नीमच में होगी विशाल शौर्य यात्रा

नीमच जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से होने वाली विशाल शौर्य यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को उपनगर बघाना में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक अभ्यास शौर्य संचलन निकाला। ‘ध्वज प्रणाम’ के साथ शुरू हुआ संचलन यह संचलन बघाना स्थित अग्रवाल पंचायत भवन से ‘ध्वज प्रणाम’ के साथ शुरू हुआ। घोष की धुन पर कार्यकर्ताओं ने कदमताल की, जिससे पूरा इलाका जयघोष से गूंज उठा। हाथों में दंड धारण किए कतारबद्ध कार्यकर्ताओं का अनुशासन स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह श्री राम चौक, फतेह चौक, होली चौक, पुलिस चौकी और नया बाजार होते हुए रामदेव बाबा मंदिर पहुंचा। कार्यकर्ताओं के लिए हुआ ‘बौद्धिक सत्र’ रामदेव बाबा मंदिर से सभी कार्यकर्ता पुनः अग्रवाल भवन पहुंचे, जहां संचलन का विधिवत समापन हुआ। संचलन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। समापन के बाद अग्रवाल पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के लिए एक ‘बौद्धिक सत्र’ आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने शौर्य दिवस के इतिहास और संगठन की नीतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही, 28 दिसंबर के मुख्य आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *