सीकर‌ में 14 लखपति दीदी‌ का सम्मान, सालाना 1लाख कमाई:महिलाएं बोलीं- सेल्फ डिपेंड होना ही सच्ची सफलता, VC के जरिए सीएम के कार्यक्रम से जुड़ीं

सीकर में आज जिला स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम हुआ। वीसी के जरिए महिलाएं जयपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ीं। सीकर की वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह और राजीविका जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अर्चना मौर्य माैजूद रहीं। लखपति दीदी योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं ने सरकारी मदद के बारे में बताया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि जिले में राजीविका के कुल 92868 सदस्य, 7739 स्वयं सहायता समूह (Self Help Group), 786 ग्राम संगठन (VO) तथा 34 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) है। इस साल 158 स्वयं सहायता समूहों के 1896 सदस्यों को राजीविका से जोड़ा गया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने VC में मौजूद महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही गमला देकर उनका सम्मान किया। राजीविका डीपीएम अर्चना मौर्य ने बताया कि 29281 महिलाओं को लखपति दीदी घोषित किया जा चुका है तथा 29281 महिलाओं को लखपति दीदी सलेक्टर कर ट्रेनिंग दी गई है। सीकर में 650 कृषि सखी (KS), 650 पशु सखी (PS), 38 बैंक सखी (BS) कार्यरत हैं। 34 नमो ड्रोन दीदी पायलट तथा 754 सोलर दीदीयों को सलेक्ट किया जा चुका है। सीकर के जूलियासर की कंचन कंवर राजीविका से जुड़कर मसाले, पापड़, मंगोड़ी, तेल और राजपूती पोषाक तैयार करके सालाना 6 लाख रूपए से ज्यादा आमदनी कमा रही हैं। सीकर में गैर कृषि गतिविधियों के तहत 5 उत्पादक समूह (PGS) संचालित हैं, जिनकी 250 महिलाएं आमदनी बढ़ा रही हैं। प्रति उत्पादक समूह 2 लाख रूपए 1.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर कुल 10 लाख रूपए का लोन इन गैर कृषि उत्पाद समूहों को दिया गया है। इस मौके पर एडीएम रतन कुमार स्वामी, DIPR सहा. निदेशक पूर्णमल, SHG की विमला देवी, सुमन देवी, इंदिरा चारण, कमलेश कुमारी, सिमरन शर्मा, किशन कंवर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *