नरसिंहपुर स्टेट हाईवे पर गन्ना ट्रालियों से दो घंटे जाम:लोग बोले-प्रशासन की ढिलाई से हाईवे अवैध पार्किंग स्थल बन गया है

नरसिंहपुर में शुगर मिलें शुरू होने के बाद से स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए। डबल ट्रॉली ट्रैक्टर से क्रॉसिंग के दौरान धंसी सड़क पहली घटना गाडरवारा में स्टेट हाईवे क्रमांक 22 पर पोडार चौराहा के पास हुई। देर रात करीब एक बजे नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी एक डबल डेकर बस गन्ना परिवहन कर रहे डबल ट्रॉली ट्रैक्टर से क्रॉसिंग के दौरान सड़क के किनारे धंसने से हाईवे से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और एक पेड़ से सटकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दो घंटे तक लगा रहा लंबा जाम रविवार सुबह प्रशासन ने जेसीबी और क्रेन की मदद से बस को निकालने की कोशिश की। दूसरी ओर, सालीचौका नगर में नर्मदा शुगर मिल के सामने स्टेट हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रालियों के कारण लगभग दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में स्कूली बसें, यात्री बसें और अन्य वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बोले-प्रशासन की ढिलाई से हाईवे अवैध पार्किंग स्थल बना स्थानीय लोगों का कहना है कि शुगर मिल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासन की ढिलाई के कारण हाईवे को अवैध पार्किंग स्थल में बदल दिया गया है। इन घटनाओं के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *