चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत रविवार को आयोजित हुई। उपभोक्ता आयोग से सम्बन्धित 122 मामलों का निपटारा न्यायाधीश अजय गोदारा एवं उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील की बैंच ने किया। जिसमें आपसी समझाइश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से 4741884 रूपये के अवार्ड जारी किए गये। उल्लेखनीय है कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं में न्याय टेबल पर पीड़ित उपभोक्ताओं एवं सेवाप्रदाताओं को लोक अदालत की भावना से प्रकरणों का निस्तारण आपसी समझाइश से करने का अवसर छुट्टी में भी उपलब्ध करवाया गया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा सम्भव हो पाया है। AEN प्रदीप कुमार भाम्बू ने कहा कि उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील का यह प्रयास विभाग और उपभोक्ताओं के लिए बेहतर साबित हो रहा है। चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायाधीश अजय गोदारा एवं उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश डॉ महेन्द्र कुमार सिंह सोलंकी ने पीड़ित उपभोक्ता को बड़ी राहत दी। जिले के बड़ की ढाणी के उपभोक्ता सुभाष चंद्र महला के विधुत कनेक्शन का मीटर खराब होने पर पीड़ित ने विधुत विभाग को सूचना देकर मीटर बदलने के रसीद कटवाई थी। उसके बावजूद भी लम्बे समय तक उपभोक्ता के परिसर में नया विधुत मीटर नहीं लगाया गया और इसी दौरान सतर्कता टीम ने वीसीआर भर दी। जिसके निपटारे के लिए पीड़ित सुभाष चन्द्र महला ने लोक अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसका विधुत अधिनियम की पवित्रता में हाथों हाथ समाधान किया गया। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के नवाचार न्याय टेबल पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार भाम्बू, विधि अधिकारी डॉ प्रज्ञ कुल्हार, सहायक अभियंता अनिल कालेर,महेश कुमार सैनी,विजय बोला, अधिवक्ता होशियार सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी इकबाल अली, सतवीर, विक्रम यादव और उपभोक्ता आयोग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ सहायक चन्दन सैनी,कनिष्ठ सहायक महावीर मीणा, एजाज नबी, अमित शर्मा, मोहम्मद आदिल फारुकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


