टीकमगढ़ में नकली सोने से ठगी, दो गिरफ्तार:गड़ा धन निकालने के नाम पर महिला से की थी 72 हजार की धोखाधड़ी

टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र में नकली सोने के बिस्किट देकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई की। आरोपियों ने एक महिला से गड़ा धन निकालने का लालच देकर 72 हजार रुपए ठगे थे। आरोपियों ने 16 नकली पीतल के बिस्किट बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इब्राहिम खान (पिता भूर खान, निवासी पोटया, थाना कोतवाली) और किशोरी अहिरवार (पिता मानक अहिरवार, निवासी पातर खेरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की गई राशि का कुछ हिस्सा और 16 नकली पीतल के बिस्किट बरामद किए हैं। लालच देकर 72 हजार रुपए की ठगी का आरोप एसडीपीओ राहुल कटरे ने बताया कि 18 दिसंबर को गाड़ाघाट निवासी गुड्डी अहिरवार (40) पत्नी संतोष अहिरवार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में किशोरी अहिरवार, अजीत खान और इब्राहिम खान पर खेत से गड़ा धन निकालने का लालच देकर 72 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया था। दो गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर किशोरी अहिरवार और इब्राहिम खान को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। किशोरी अहिरवार से 14 हजार रुपए और इब्राहिम खान से 10 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अजीज उर्फ अजीत खान अभी भी फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *