जोधपुर में सीवरेज कार्य के चलते ट्रेफिक रहेगा डाइवर्ट:पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग प्रयोग की दी सलाह, भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे

जोधपुर शहर के पश्चिम जिला क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत सोमवार से मंगलवार तक शास्त्रीनगर थाना मोड़ से नटिया बस्ती के बीच वाहन आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक एडीसीपी शालिनी राज ने बताया कि नहर चौराहा से आने वाले वाहन अब शास्त्रीनगर थाना मोड़ से दले खां की चक्की, नटिया बस्ती मोड़–घड़ी तिराहा–चीरघर मोड़ के रास्ते से गुजर सकेंगे। वहीं, चीरघर मोड़ से आने वाले वाहन घड़ी तिराह, नटिया बस्ती मोड़–दले खां की चक्की होकर नहर रोड की ओर आ-जा पाएंगे। सीवरेज कार्य के चलते आमजन से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *