डीडवाना में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ में दौड़े युवा:SDM ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल से किया रवाना

डीडवाना शहर में प्रदेश सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बच्चों, युवाओं और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को दोहराया गया। यह आयोजन ‘2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आधारित था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल से उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। धावकों का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भगत सिंह सर्किल पर समाप्त हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस दौड़ में भाग लिया, जिससे यह एक व्यापक जनअभियान का रूप ले सका। एईएन दलीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे। स्थानीय नागरिकों ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश के विकास लक्ष्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने ‘विकसित राजस्थान’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *