चलती मालगाड़ी के नीचे 10 सेकेंड बैठा रहा युवक:भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 व 2 के बीच की घटना, वीडियो वायरल

भोपाल स्टेशन पर एक युवक चलती मालगाड़ी के नीचे से दूसरी तरफ निकल गया। घटना का वीडियो सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो दो दिन पुराना हो सकता है। 41 सेकेंड के वीडियो में युवक को चलती ट्रेन के नीचे से बड़ी आसानी से निकलते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ भोपाल आरपीएफ अधिकारियों को इस वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। भोपाल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया भोपाल स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो देखने के बाद स्टेशन प्रबंधन ने तुरंत ही युवक को आईडेंटिफाई कर स्टेशन परिसर से बाहर निकाल दिया। अधिकारियों के अनुसार युवक दिमागी रूप से कमजोर है। उसके जैसे कई युवक स्टेशन परिसर में घूमते रहते हैं। कई बार एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लाइन भी क्रॉस करते हैं। हालांकि रेलवे व आरपीएफ के अधिकारी इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 10 सेकेंड तक ट्रेन के नीचे रहा
41 सेकेंड के वीडियो में युवक प्लेटफॉर्म 1 से 2 की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। पहले यह युवक प्लेटफॉर्म 1 से नीचे उतारा, उसके लाइन क्रास कर धीमी गति से चल रही माल गाड़ी के नीचे जाता है और करीब 10 सेकेंड तक चलती ट्रेन के नीचे ही रहता है। फिर वह दूसरी तरफ निकल जाता है। ट्रेन के कोच के नीचे छिपकर 250km आया युवक
जबलपुर में एक युवक ट्रेन के पहिए के बीच सफर करते पकड़ाया था। उसने इटारसी से जबलपुर तक 250 किमी की दूरी ऐसे ही तय की। दानापुर एक्सप्रेस जब आउटर पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों को जांच के दौरान वह एस-4 कोच के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने कहा कि टिकट के पैसे नहीं होने से ऐसा किया। रेलवे कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे लेटे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे उस व्यक्ति को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *