सागर में पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से दो और मगरमच्छों का रेस्क्यू किया है। शनिवार को नौरादेही टाइगर रिजर्व की टीम ने पूर्व विधायक के आवास परिसर में बने मंदिर के पास तालाबनुमा कुंड से दो मगरमच्छ को पकड़ा और उन्हें लेकर टाइगर रिजर्व रवाना हो गई है। रात में ही इन्हें बामनेर नदी में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ करीब 6 से 7 फीट लंबे हैं। इससे पहले टीम ने शुक्रवार को भी 2 मगरमच्छ रेस्क्यू किए थे। दोनों को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार रात 11 बजे नौरादेही टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली बामनेर नदी में छोड़ा गया था। इस तरह पूर्व विधायक के घर से अब तक 4 मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जा चुका है। सागर में बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने करीब 150 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। टीम को फर्म में साझेदारी करने वाले राठौर के भाई और परिजन के यहां से बड़ी मात्रा में सोना और कैश मिला था। छापे के दौरान पूर्व विधायक के घर पर 3 मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। मगरमच्छ के रेस्क्यू की तीन तस्वीर टाइगर रिजर्व टीम ने 4 घंटे में रेस्क्यू किया
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से आई रेस्क्यू टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो मगरमच्छों का रेस्क्यू किया। इस दौरान अन्य मगरमच्छ चकमा देकर पानी में छिप गए थे। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात में सभी मगरमच्छों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। टीम दो मगरमच्छों को लेकर टाइगर रिजर्व के लिए लेकर रवाना हुई थी। छापे में मिले थे बेनामी संपत्ति के दस्तावेज
आयकर विभाग ने रविवार को सागर में तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पूरी हो गई है। जिसमें आयकर ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। साथ ही बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग ने इन्हें कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। संबंधितों को समन जारी कर बयान लेने की तैयारी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष की रेस में हैं हरवंश सिंह
हरवंश सिंह सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक रहे हैं और वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। रविवार सुबह 8 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंची थीं। हरवंश राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 200 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मिली थी
आयकर विभाग ने हरवंश राठौर, सागर के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी और सहयोगियों के 3 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, राठौर के ठिकानों से 14 किलो सोना मिला। इसमें ज्वेलरी व बुलियन शामिल हैं। 9.80 किलो सोना आयकर विभाग ने जब्त किया है। इसके अलावा 3.8 करोड़ नकदी भी जब्त की गई है। वहीं, पूर्व पार्षद केशरवानी के यहां करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इनमें 140 करोड़ रुपए के नकद लेन-देन का हिसाब भी मिला है। बीड़ी समेत प्रॉपर्टी कारोबार से जुटाई संपत्ति
जांच में खुलासा हुआ है कि राठौर बीड़ी कारोबार से जुड़े हैं। साथ ही केशरवारी के साथ कंस्ट्रक्शन और जमीनों के कारोबार में भी भागीदारी रही है। आयकर विभाग की राठौर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई मंगलवार को पूरी हो गई, वहीं केशरवानी के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। यहां से करोड़ों के नकद लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के दस्तावेज मिले हैं। ये खबर भी पढ़ें… पूर्व भाजपा विधायक से मिले करोड़ों रुपए कैश और गोल्ड
सागर में बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और बंडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने करीब डेढ़ सौ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। दोनों के ठिकानों से कैश के अलावा गोल्ड भी बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…


