भास्कर न्यूज |जामताड़ा जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के मूंगिया मारनी में सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर संस्था ने शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। संस्था के संचालक मौलाना सिराजुद्दीन ने बताया कि उनकी कोशिश है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति परेशानी का सामना न करे। मौलाना ने कहा िक हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचे। अब तक संस्था ने जामताड़ा जिले में 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए हैं। वितरण कार्य दिसंबर से शुरू हुआ था और आज 50 और जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। मौलाना सिराजुद्दीन ने समाजसेवियों और आम लोगों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में योगदान दें, ताकि ठंड में कोई भी असहाय व्यक्ति बिना मदद के न रहे। मौके पर मोहम्मद इसहाक अंसारी, मकसूद अंसारी समेत कई अन्य समाजसेवी मौजूद थे।


