प्रभारी प्रधानाध्यापक की हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया

भास्कर न्यूज| दुमका छह जनवरी से लापता दुमका के मसलिया के उच्च विद्यालय गोवासोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक 40 वर्षीय ब्रेनतियुस हेंब्रम का शव पुलिस ने शनिवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़हरबील जंगल से बरामद किया। बताया जाता है िक प्रधानाध्यापक की पहले हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो के जाराडीह के रहने वाले थे। सात जनवरी को ही पत्नी पुष्पलता सोरेन ने नगर थाना में सनहा दर्ज कराकर बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शाम को गांव के कुछ लोग नदी पार जंगल की ओर गए तो उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव दिखा। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल के सत्यम कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशिक्षु आइपीएस सैयत हाशिमी मुस्तफा और एसडीपीओ विजय महतो भी मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच की। जांच में पता चला कि शिक्षक के सिर पर किसी पत्थर जैसी चीज से प्रहार किया और मौत होने के बाद पेड़ से लटका दिया। उनके पैरों से खून बह रहा था और पैरों में दोनों चप्पल भी थी। लोगों ने पुलिस के पास संदेह जताया कि शिक्षक की हत्या की गई है। प्रशिक्षु आइपीएस ने मृतक की पत्नी से पूरे घटना की जानकारी ली। बाद में फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि पहली नजर में हत्या लग रही है। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घर के पास से ही हुए थे लापता पत्नी पुष्पलता सोरेन ने पुलिस को बताया कि पति 6 जनवरी की शाम करीब चार बजे शिवपहाड़ चौक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वे वापस नहीं आए। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद िमला। हर जगह तलाश करने के बाद कुछ पता नहीं चला। नगर थाना में सन्हा दर्ज कराने के बाद परिवार के लोग लगातार तलाश में लगे हुए थे। बताया कि पति बहुत सीधे थे, उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। फिर किसने उनकी हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *