बगड़ू हिल खनन क्षेत्र में 200 वृध्दजनों के बीच कंबल वितरण

लोहरदगा| हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित बगड़ू हिल बॉक्साइट खनन क्षेत्र में आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को सीएसआर द्वारा 200 वृध्दजनों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण में मुख्य रूप से किस्को प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत, बगड़ू के खान प्रबंधक राज सिन्हा उपस्थित रहे। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हिंडाल्को का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने हिंडाल्को का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। खान प्रबंधक राज सिन्हा ने कहा कि हिंडाल्को सीएसआर के माध्यम से कई विकास योजनाएं संचालित कर रही है। कंबल वितरण में जामुनटोली, पंचायत समिति सदस्य बंधन भगत, सहायक प्रबंधक सुनील चौधरी, पंचम लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *