अवैध बिल्डिंग में सीलिंग के बावजूद चल रहा था काम, वीडियो सामने आया तो फिर रुकवाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर वीरवार रात 8.40 बजे गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर धमाके के बाद जिले की पुलिस दोबारा डिफेंसिव मोड में आ गई है। शनिवार तड़कसार सुबह 3 बजे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और देहाती एसएसपी चरणजीत सिंह ने थानों, पुलिस चौकियों और संबंधित फ्लाईओवरों को चैक किया। इस मौके सिटी के डीसीपी इंवेस्टिगेशन हरप्रीत सिहं मंढेर, इलाका संबंधित एडीसीपी, एसीपी और एसएचओज तैनात थे। पुलिस कमिश्नर ने सिटी के 75 प्वाइंटों पर नाइट डोमीनेशन के साथ चैकिंग का स्पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सीपी ने पीसीआर और पुलिस मुलाजिमों को सुरक्षा संबंधी सख्त हिदायत की है। इसके अलावा देहाती एसएसपी चरणजीत सिंह ने थानों और पुलिस चौकियों का दौरा किया। बता दें कि 23 दिसंबर को थाना इस्लामाबाद में ग्रेनेड धमाके के बाद पुलिस ने नाइट डोमीनेशन के तहत स्पेशल ऑपरेशन चलाया था, एक सप्ताह तक रात को पुलिस चैकिंग करते हुए कार्रवाई करती दिखी मगर बाद में यह ऑपरेशन गायब हो गया। अब गुमटाला पुलिस चौकी के बार धमाके के बाद यह कार्रवाई दोबारा शुरू कर दी है। रात के समय जिले में सिविल ड्रेस में पुलिस गश्त कर रही है। इसके अलावा शरारती तत्वों को उठाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना वेरका, पुलिस चौकी विजय नगर सहित कई थाने और पुलिस चौकी के साथ हाईवे और फ्लाईओवर है। जिसके बाद अब रात के समय फ्लाईओवर पर भी पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है। बता दें कि वीरवार रात 8.40 बजे फ्लाइओवर से ग्रेनेड फेंककर गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर धमाका किया गया था हालांकि पुलिस का कहना है कि मुलाजिम की कार का रेडिएटर फटा है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला की पुलिस ने अवैध माइनिंग करने के मामले में 5 सैकड़ा रेत सहित एक ट्रक को पकड़ा है, जबकि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव खानवाल निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। एएसआई रतन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवैध माइनिंग के संबंध में तलवंडी राय दादू, सारंगदेव, खानवाल आदि गांवों की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गश्त करती हुई गांव ग्रंथगढ़ नजदीक पहुंची तो गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अवैध माइनिंग कर अजनाला से ट्रक में रेत लोडकर आ रहा है। पुलिस ने गांव सारंगदेव में नाकाबंदी करके ट्रक को रोका। ट्रक तो पुलिस ने पकड़ लिया मगर आरोपी ड्राइवर चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने रेत से लोड ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम का एमटीपी विभाग अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई कर रहा है मगर टीम के जाते ही फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जा रहा है। बता दें कि 2 दिन में 29 अवैध बिल्डिंगों को सील करने की कार्रवाई की गई, जिनमें नोटिस भी चस्पा कराया गया है कि किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। 9 जनवरी को सेंट्रल हलका में अवैध तरीके से बन चुके बरसों पुराने 19 होटल-रेडिजेंशियल बिल्डिंग को सील ​किया गया था। जबकि उसके अगले दिन 10 बिल्डिंग पर कार्रवाई हुई थी। मगर इनमें कुछ बिल्डिंग संचालकों ने चोरी-छिपे निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। दरबार साहिब के पास गली नंबर 9 बाग रामानंद में सील बिल्डिंग में मजदूरों के काम करने का फोटो-वीडियो सामने आया है। वहीं इलाके के जगदीश मिट्ठा ने बताया कि सील बिल्डिंग में निर्माण कार्य शुरू करवाने के बारे शिकायत डीसी व निगम कमिश्नर के अलावा एमटीपी विभाग को भी भेजी है। अवैध तरीके से बने इन भवनों को सील करने के बाद भी लेंटर डालने के लिए मजदूर काम कर रहे हैं तो निगम अफसरों को पता नहीं लगता है। ^नगर निगम बरसों पुरानी अवैध बिल्डिंग को सील करवाकर वाहवाही लूट रहा है मगर यह बनकर तैयार कैसे हो जाती हैं, इसके बारे जवाब नहीं होता। निगम कमिश्नर को चाहिए कि सबसे पहले इसकी जांच कराई जाए। निगम अफसरों ​की मिलीभगत से ही इस तरह के कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं सीलिंग के बावजूद काम कराने वालों पर केस दर्ज होना चाहिए। -पीसी शर्मा, एडवोकेट गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर धमाके की जांच में पुलिस को कई सबूत मिले हैं। पुलिस की जांच जिले के बाहर भी चल रही है। बता दें कि धमाका करने वाले युवक जिले से बाहर भाग गए हैं, जो पुलिस उनका पीछा करते हुए बाहरी जिलों में रेड कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने हैप्पी पशियां के जेल में बंद गुर्गों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस 9 गुर्गों को जेल से लेकर आई है। फिलहाल इस धमाके के मामले में पुलिस ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दे रही है। जिले में फ्लाईओवर हाईवे के साथ लगते कई थाने और पुलिस चौकियां जिले में फ्लाईओवर हाईवे के साथ कई थाने और पुलिस चौकियां स्थित हैं। आरोपियों के लिए धमाके की घटना को अंजाम देने के लिए यह फ्लाईओवर आसान जरिया है। ^जिस बिल्डिंग को सील किया गया था वहां निर्माण कार्य शुरू कराने की शिकायत मिली थी। जिसे रुकवा दिया गया है। सोमवार को कानूनी कार्रवाई शुरू करके पर्चा दर्ज कराया जाएगा। -मेहरबान सिंह, एमटीपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *