निष्काम वृद्ध आश्रम में लोहड़ी पर्व मनाया

लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित निष्काम वृद्ध आश्रम में लोहड़ी के पर्व को लेकर एक समारोह का आयोजन किया। समारोह में विशेष रूप से मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का, मंजू सिक्का ने भाग लिया। इस मौके आश्रम में रहने वाले बड़े बजुर्गों के साथ लोहड़ी मनाई गई और उनको खाने पीने का समान वितरित किया। अविनाश सिक्का ने कहा कि आज वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ लोहड़ी मनाना एक सौभाग्य की बात है जो एक यादगार पल बन गया। हमें इनकी सेवा करके इनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इस मौके पर राज राज शाही, प्रदीप मुंजाल, सुशील गुप्ता, अश्विनी धवन, विजय कुमार, विजय गोयल, सुनीता रानी, मीणा मुंजाल, नेहा गुप्ता, पंकज गुप्ता, रचना देवी, जसप्रीत निष्काम आदि ने विशेष सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *