राज्य में जल्द ही झारखंड पुलिस क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 2024-25 में आयोजित किए जाने वाले पायलट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मंे भाग लेगी। झारखंड पुलिस ने क्रिकेट टीम बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। 14 जनवरी को रांची के जैप वन स्थित ग्राउंड में चयन शिविर का आयोजन होगा। इस चयन शिविर में राज्य के सभी जिलों एवं अन्य पुलिस इकाइयों से क्रिकेट खेलने वाले पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। जहां उनका चयन किया जाएगा। इसके बाद टीम का गठन किया जाएगा। जैप की अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे ने सभी एसएसपी, एसपी, विभिन्न वाहिनियों के कमांडेंट को पायलट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 को लेकर पत्र भेजा है। कहा है कि वे सभी अपने-अपने जिला, वाहिनी एवं इकाई से क्रिकेट खेल के प्रतिभाशाली व इच्छुक पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को चयन शिविर में भेजें।


