15 स्कूल के 1000 छात्रों ने लिया भाग, टेंडर हार्ट के आशीर्वाद व डीपीएस की आराध्या को फर्स्ट प्राइज

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि पुरानी पिक्चर थ्री इडियट आई थी। उससे हमें अपने निजी जीवन में आनेवाली बहुत सारी सकारात्मक बातें समझ में आती हैं। हमारे बच्चों में भी बहुत सारी क्षमताएं मौजूद हैं। बस उसे समझकर निखारने की आवश्यकता है। राज्यपाल शनिवार की टेंडर हार्ट स्कूल तुपुदाना द्वारा स्कूल सभागार में आयोजित एग्जाम वॉरियर्स परीक्षा पे चर्चा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बच्चों की बनाई पेंटिंग को प्रधानमंत्री को दिखाऊंगा : संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा से पहले ड्रॉइंग प्रतियोगिता का होना बेहतर है। पीएम मोदी की भी सोच है। एग्जाम स्ट्रेस फ्री हो। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की पेंटिंग को दिल्ली जाकर पीएम मोदी के समक्ष दिखाऊंगा। चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा कि हर हार एक सीख देती है, इसलिए कोई भी छात्र परीक्षा से न डरें। वाइस चेयरमैन वेदांत तिवारी, प्रिंसिपल ऊषा किरण झा, डायरेक्टर जे मोहंती मौजूद थे। ‘मिशन 5000’ व ‘गार्गी मंजू सम्मान समारोह’ से छात्रों का बन रहा भविष्य इस इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता में शहर के 15 स्कूलों के 1000 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में टेंडर हार्ट स्कूल के आशीर्वाद, आचार्यकुलम की निधि रानी व सेक्रेड हार्ट स्कूल की शानवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर ग्रुप में डीपीएस की आराध्या रानी, टेंडर हार्ट के ऋषभ सिन्हा व सरला बिरला स्कूल की श्रुति श्रेया विजयी रहे। चेयरमैन सुधीर तिवारी ने स्कूल के ‘मिशन 5000’ में पेड़ लगाने व ‘गार्गी मंजू सम्मान समारोह’ में शिक्षकों के सम्मान को इनोवेटिव बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बन रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *