सुधा ने इस वर्ष 60 टन दही सप्लाई का लक्ष्य रखा है, मेधा बेचेगा 70 हजार किलो दही मकर संक्रांति को देखते हुए दूध कंपनियों ने इस वर्ष दूध की सप्लाई बढ़ाई है। पूरी रांची व आसपास करीब 11 से 14 जनवरी तक 20 लाख लीटर दूध सप्लाई का टार्गेट रखा है। सुधा दूध के चीफ एग्जीक्यूटिव राकेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष पैकेट दूध और दही की मांग पिछले वर्ष की तुलना में करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है। सुधा कंपनी ने पिछले साल 5 लाख लीटर दूध सप्लाई किया था। इस वर्ष 6 लाख लीटर दूध सप्लाई का टार्गेट है। वहीं, कंपनी ने पिछले साल 50 टन दही की सप्लाई की थी। इस वर्ष 60 टन दही सप्लाई का लक्ष्य है। वहीं, मेधा दूध के मार्केटिंग हेड अमृतेश कुमार ने कहा कि मेधा दूध रांची में 11 से 14 जनवरी तक 8 लाख लीटर दूध सप्लाई का लक्ष्य रखा है। इसमें आधे से ज्यादा सप्लाई 12 और 13 जनवरी के दिन सप्लाई होगी। वहीं, इन चार दिनों में 70 हजार किलो दही बेचने का टार्गेट है। खटालों से होगी 40 लाख लीटर की सप्लाई : अमृतेश कुमार ने कहा कि जितनी दूध सप्लाई कंपनियां करती हैं। उसका दोगुना से ज्यादा सप्लाई खटालों और घर में गाय रखने वाले करते हैं। खटालों व गाय रखने वाले घरों से 40 लाख लीटर दूध सप्लाई होगी। बाजार में तिलकुट के दाम गुड़ तिलकुट 300-400 चीनी तिलकुट 300-400 तिल लड्डू सफेद 480-550 तिल लड्डू काला 500-600 तिल पट्टी 250-400 गुड़ 50-55 चूड़ा 40-70 मूल्य रुपए प्रति किलो में महावीर चौक के पास लगी तिलकुट की दुकानें। {रांची के कोकर, बांधगाड़ी, हरमू, धुर्वा, हटिया, रातू रोड, बरियातू, बूटू मोड़ समेत अन्य इलाके में तिलकुट की दुकानें सजी हुई हैं। सजा तिलकुट का बाजार : शहर के बाजार में तिलकुट की दुकानें सजीं हुई हैं। तिलकुट की खरीदारी लोग देर रात तक कर रहे हैं। बाजार में तिलकुट पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत महंगा मिल रहा है। अपर बाजार के महावीर चौक में अभी से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार देर शाम तक तिलकुट खरीदारी करने लोग आते रहे। पिछले साल से 10% महंगा बिक रहा तिलकुट, रांची के हर इलाके में सज गईं दुकानें कंपनी के पदाधिकारी ने कहा- पिछले वर्ष से करीब 15% ज्यादा है इस वर्ष पैकेट दूध व दही की मांग


