जोधपुर शहर के निवासियों को कल बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कल, (22 दिसंबर) को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रूपनगर फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। JVVNL के अधिकारियों के अनुसार, इस शटडाउन का उद्देश्य बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव करना है ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।


