बालाघाट में धान व्यापारियों-मिलर्स पर कार्रवाई:2300 क्विंटल धान जब्त; दो मिलर्स पर 5 गुना मंडी शुल्क लगाया, प्रशासन ने सीज किया

बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्व, खाद्य आपूर्ति और वेयरहाउसिंग विभाग की एक संयुक्त टीम ने व्यापारियों और राइस मिलर्स के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। 2300 क्विंटल धान जब्त और सील इस अभियान के तहत गोपाल एग्रोटेक लिंगा, जय मां अम्बे राइस मिल एंड ट्रेडर्स बगदरा, मां संतोषी इंडस्ट्रीज नैतरा और अग्रवाल राइस इंडस्ट्रीज लिंगा जैसे प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इन मिलों से कुल 2302.64 क्विंटल धान का स्टॉक मिला, जिसे उपार्जन अवधि समाप्त होने तक सील कर दिया गया। अनियमितता पर लगाया जुर्माना जय मां अम्बे राइस मिल एंड ट्रेडर्स बगदरा में मंडी पोर्टल पर दर्ज 1062.25 क्विंटल धान से 86 क्विंटल अधिक धान पाया गया। इस पर मिलर पर 10,260 रुपए का 5 गुना मंडी शुल्क जुर्माना लगाया गया। वहीं, पाराशर राइस मिल की जांच में मंडी पोर्टल पर दर्ज 230 क्विंटल धान का स्टॉक मौके पर नहीं मिला। इस अनियमितता के चलते मिल के प्रोपराइटर अंशुल पाराशर के खिलाफ भी 5 गुना मंडी शुल्क वसूलने की कार्रवाई की गई। अन्य ठिकानों से जब्ती इसके अलावा, मलाजखंड, पौनी मोहगांव क्षेत्र में अजय ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से 112 बोरी धान जब्त कर सील किया गया। किरनापुर क्षेत्र के सेवती में मनीष असाटी के मेसर्स असाटी ट्रेडर्स से 635 क्विंटल धान का स्टॉक जब्त कर व्यापारी को सुपुर्द किया गया। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब्त की गई धान की बिक्री पर उपार्जन अवधि समाप्त होने तक रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यह भी बताया कि जिले में इस प्रकार की निरीक्षण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *