लातेहार: युवती ने लगाई फांसी

लातेहार | सदर थाना क्षेत्र के हेठ लोटो गांव में शुक्रवार की रात निशा कुमारी (18) ने जीजा लक्ष्मण सिंह के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निशा पलामू के छतरपुर के टटुता के रहने वाली थी। एक दिन पहले ही जीजा के घर आई थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि युवती का अपने जीजा लक्ष्मण सिंह के भाई रवि सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती अपने जीजा के भाई से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वाले इस शादी का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालूमाथ | बालूमाथ के पकरी ग्राम के समीप शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने बाइक सवार चार युवाओं को पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों की उम्र 14 से 16 वर्ष है। घायलों में अंकित कुमार पिता संजय साव, अविनाश कुमार पिता अजय साव, अभिषेक कुमार पिता लखन भुइयां व राहुल कुमार पिता राजू भुइयां शामिल हैं। सभी घायल बालूमाथ के बड़का बालूमाथ मोहल्ला के रहने वाले हैं, देर शाम घूमने के ख्याल से पकरी ग्राम की ओर गए थे। इसी दौरान लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे चारों किशोर के सिर और शरीर में कई जगह पर चोट लगी है। नौडीहा बाजार | नौडीहा बाजार अंचल अधिकारी रामनारायण खलखो ने शनिवार को पत्थर से लदे दो ओवरलोड हाइवा को जब्त कर नौडीहा बाजार थाना को सौंप दिया है। अंचल अधिकारी रामनारायण खलखो ने बताया कि पत्थर से लदे दो ओवरलोड हाइवा को जब्त कर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *