किशनगढ़बास में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश तिवारी और उनकी नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी किशनगढ़बास के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि सभी अदालतों का एक ही छत के नीचे होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वकीलों के हितों की रक्षा, समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष करने की बात कही। तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी है और उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वकील संविधान की रीढ़: विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया ने अपने संबोधन में वकीलों को संविधान की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। विधायक खेरिया ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदेश और स्थानीय नेताओं की रही सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, विजेंद्र महलावत, वीर नारायण यादव, पंचायत समिति प्रधान बीपी सुमन और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, पार्षद नितिन यादव, प्रवक्ता जतिन लालवानी, पार्षद नत्थुराम सैनी, धीर सिंह मेघवाल, कमल सिंह, बलवंत महारानियां, मदन लाल गुप्ता, शाहिद खान, हर्षित जांगिड़, रतिराम चौधरी, शपथ खान और अशोक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने पर भी चर्चा हुई।


