भास्कर न्यूज । अमृतसर विधायक डॉ. अजय गुप्ता के निर्देशन में अनगढ़ फकीर सिंह कॉलोनी और शास्त्री मार्केट में पेंशन लगवाने के लिए कैंप लगाया गया। जरूरतमंद बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगों के फॉर्म भरवाए गए। उन्होंने कहा कि लोग महीनों से अपनी पेंशन लगवाने के लिए कोशिश कर रहे थे। उनकी मुश्किलों को देखते हुए यह कैंप लगवाया गया। लोगों से राशन कार्ड न बनने की भी शिकायतें मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द पोर्टल शुरू हो जाएगा और सभी के शेष रहते राशन कार्ड और नीले कार्ड बन जाएंगे। पीएम आवास योजना के तहत हर सप्ताह कैंप लगवाया जा रहा है। फकीर सिंह कॉलोनी के लोगों ने भी अपने घरो की टूटी और लक्कड़ के बालों की छतें दिखाई है।


