एकादशी व्रत पर महिलाओं ने सुख-समृद्धि का कामना किया

महासमुंद| ग्राम खरोरा के राममंदिर में शनिवार को महिलाओं ने पुत्रदा एकादशी व्रत रखकर पूजा अर्चना किया। इस व्रत महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो संतान सुख की इच्छा रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से केवल जीवन में सुख-समृद्धि भी आते है पुत्रदा एकादशी को हिंदू धर्म में अत्यधिक शुभ और फलदायक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जो महिलाएं पूरे विधि-विधान से इस व्रत का पालन करती हैं, उनकी संतान संबंधी सभी इच्छाएं पूरी होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ उनके मंत्रों का जाप और व्रत कथा का पाठ करना अति शुभ माना जाता है। मौके पर हीरेंद्र वैष्णो, उतरा चंद्राकर, फुलेश्वरी चंद्राकर, लता चंद्राकर, विमला, चंद्रिका, कौशल, ममता, उमा चंद्राकर, विजयलक्ष्मी चंद्राकर, सरोज, कामता, लीना चंद्राकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *