मुख्य मार्ग में प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर दीप जलाया गया

महासमुंद| अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्ग के बीचो-बीच डिवाइडर में दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर के वर्षगांठ की शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि समस्त सनातनियों के लिए यह गौरव पूर्ण क्षण है। वर्षों के इंतजार के बाद वर्ष 2024 में रामलला का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार आज 11 जनवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस पावन मौके पर हम सभी दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा भक्ति का परिचय देना है। मौके पर राजेश चंद्राकर, राजू बाघमारे, संतोष वर्मा, भाऊराम साहू, विक्की महानंद, विकास शर्मा, अमन मक्कड़ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *