साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया गया

सुकमा | नगर पालिका परिषद सुकमा में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लाभार्थियों एवं स्व सहायता समूह के दीदियों को वित्तीय साक्षरता एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने भारतीय स्टेट बैंक और लीड बैंक सुकमा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लाभार्थियों को वित्तीय योजना बनाने और बजट बनाने, खर्चों को नियंत्रित करने के तरीके, निवेश के विभिन्न विकल्प जैसे आरडी., म्यूचुअल फंड, शेयर व अन्य निवेश की जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकार जैसे फिशिंग, स्मिशिंग, रैंसमवेयर आदि के बारे में जानकारी के साथ इस तरह के धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *