युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर के पीछे पेड़ से लटका मिला शव, 3 साल से तनाव में था

प्रतापगढ़ में शनिवार को एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसका शव घर के पीछे बबूल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली के जांच अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया-बड़ा मजेसरिया निवासी वागाजी मीणा ने मामला दर्ज कराया कि उसका बेटा मुकेश मीणा (44) बीते 3 सालों से मानसिक रूप से परेशान था,आज सुबह जब वह नहीं दिखाई दिया तो उसकी तलाश शुरू की। घर के पीछे ही बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था। उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है। मृतक विवाहित था और उसकी चार संताने हैं। पूरा परिवार मजदूरी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *