क्षात्र धर्म और भारतीय संविधान विषय पर गोष्ठी में समान बिंदुओं पर चर्चा

भास्कर संवाददाता | पाली श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जय भवानी राजपूत संस्था राजेंद्र नगर पाली में मनाया गया। इस बार क्षात्र धर्म और भारतीय संविधान विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ पूज्य तन सिंह के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना के सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के जीवन मूल्य और भारत के संविधान में बहुत समानता है। अनेक उदाहरणों द्वारा पूरे विषय को समझाया गया। समाज की अपेक्षाओं को देखते हुए श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन जैसे कई आनुषंगिक संगठनों का गठन किया गया है। फाउंडेशन सकारात्मक सामाजिक भाव वाले युवाओं का संयोजन कर उन्हें समाज कार्य में संलग्न करना चाहता है। संगठन के कार्य को और अधिक गति देने की आवश्यकता है। साथ ही क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन में कार्य करने वाले युवाओं को क्षत्रिय युवक संघ से परिचित करवाना भी अत्यावश्यक है। हमें श्री क्षत्रिय युवक संघ के नियमों का अक्षरशः पालन करना चाहिए तभी हम संस्कारित समाज और राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे। कार्यक्रम में जिला समिति के सदस्य मनोहर सिंह निंबली उड़ा रूपेंद्रपाल सिंह सारंगवास, परबतसिंह वेलार एडवोकेट विक्रमसिंह मूलियावास, सुन्दरसिंह बागड़िया आदि ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *