लोहर्सी | पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन में बाबा गुरु घासीदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा नए बाबा गुरु घासीदास स्थापना स्थल का शुभारंभ किया गया, जहां समाज के लोगों ने श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास स्थल पर चबूतरा निर्माण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सोन की सरपंच तारा मोती साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, सतनामी समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग व बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया।


