बालसंत की टीम गायों के साथ पशु, पक्षियों और श्वानों की कर रही सेवा

बीकानेर| मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान और श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य और देवकिशन चांडक के संयोजन में 37 माह से रोजाना 14 क्विंटल गुड़ मिश्रित शरबत लापसी की महागोप्रसादी अभियान जारी है। रविवार को मुम्बई के बजरंग चुयल देशनोक वालों ने 3 क्विंटल चुग्गा सेवा सहयोग प्रदान किया गया। शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में चुग्गा स्थल, बायाजी मन्दिर जस्सूसर गेट, गोपेश्वर बस्ती, पाबुबारी, सेटेलाइट अस्पताल क्षेत्र के चुग्गा स्थल चबूतरों पर बालसंत टीम ने पक्षियों के लिए चुग्गा को डलवाया। सेवा अभियान में रामेश्वर गौड़, नंदकिशोर चांडक, कुन्दन आसदेव, बजरंग चुयल, भूपेंद्र, अमन शर्मा, विनिता डागा, ऋषि, आसदेव, दुर्गा दास आचार्य, गोकुल प्रसाद आचार्य, विष्णु दत्त रंगा, अशोक रंगा, कुशाल पुरोहित, शिवशंकर किराड़ू, ब्रजराज आचार्य, गोपालसिंह, अजयसिंह, पवन सारस्वत, केदारनाथ जोशी सेवाश्रम में जुड़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *