बाड़मेर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बाड़मेर में आयोजित स्काउट गाइड ग्रुप वार्षिक शिविर के छठे दिन स्काउट गाइड ने जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रन फोर विकसित भारत दौड़ में भाग लेकर स्टेशन रोड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता क़ी। कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण के लिए विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक महत्व के लिए किराडू के मंदिर के दर्शन करते हुए उसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात जसाई स्थित शक्तिपीठ हिंगलाज माता के मंदिर के दर्शन करते हुए जसाई सैन्य छावनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सैन्य दैनिक कार्यक्रमों से रूबरू होते हुए सेना के बारे में जानकारी प्राप्त की।


