बीकानेर| टीम ऑवर फॉर नेशन ने अपने सेवा-संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रविवार को स्वच्छता अभियान पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न किया। सफाई अभियान गंगा थिएटर के समीप स्थित सार्वजनिक पार्क में आयोजित किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कचरा डंपिंग यार्ड भेजा गया। इस दौरान सीए सुधीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मुकेश राजपुरोहित आदि शामिल हुए।


