महेश व्यास का बीकानेर आगमन पर किया स्वागत

बीकानेर | राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास के बीकानेर आगमन पर बीकानेर जिला शाखा ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पुरोहित की अगुवाई में पवन व्यास, रामकुमार व्यास, भंवर पुरोहित सूरदासनी, सुशील छंगानी, मोहम्मद सुलेमान, मकबूल अहमद, दाऊलाल उपाध्याय आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर 27 दिसंबर को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की मजदूर महासंघ की पांचों कंपनियों के त्रैवार्षिक अधिवेशन के लिए चर्चा की गई। इसमें मजदूरों तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, 8वें वेतन आयोग को समय पर लागू करने आदि विचारों को समाहित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *