बीकानेर | मुक्तिधाम से नशेड़ियों को खदेड़ने की मांग प्रताप बस्ती निवासी भंवरलाल ने एसपी से की है। पत्र में लिखा है कि पांच साल से वाल्मीकि समाज की मुक्तिधाम वाले शियाराम की गुफा के पास सेवा का कार्य कर रहा हूं। मुक्तिधाम में आठ-दस साल के बच्चों से लेकर बड़े तक सुबह से देर रात तक यहां रहते हैं। दिनभर नशा करते हैं। चोरी का सामान भी यहां एकत्र करते है। रोकने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में आग्रह है कि यहां पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ सर्च की कार्यवाही करवाई जाए ताकि मुक्तिधाम को आपराधिक प्रवृति के नशेड़ियों से मुक्ति दिलाई जा सके।


