जयपुर फैशन एक्सपो 2025 का रंगारंग समापन:समापन समारोह में मोहन सिस्टर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता सभी का दिल

जयपुर फैशन एक्सपो 2025 का समापन शानदार अंदाज में हुआ। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा और उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई ने आयोजन में भाग लिया और सभी एक्जीबिटर्स को सफल आयोजन और अच्छे व्यवसाय के लिए बधाई दी। दोनों ने स्टॉल्स का दौरा कर गारमेंट इंडस्ट्री के विकास पर जोर दिया। मोहन सिस्टर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समां
समापन समारोह में मोहन सिस्टर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। सिंगर नीति मोहन ने अपने गानों “नैनों वाले ने,” “इश्क वाला लव,” “सड्डी गली आजा,” और “बाकी सब फर्स्ट क्लास है” के साथ समां बांध दिया। शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन ने अपने डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवार्ड नाइट में शामिल हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने विभिन्न शहरों और नेपाल से आए 125 बायर्स, एक्जीबिटर्स और एजेंट्स को सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी मोहित टेलर ने बताया कि जयपुर गारमेंट क्लब द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले हैं। यह एक्सपो जयपुर की गारमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है, जिससे कपड़ा, एंब्रॉयडरी, प्रिंटिंग और डाईंग से जुड़े क्षेत्रों को अगले 4-5 महीने के लिए काम मिला है।
जयपुर गारमेंट क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन और सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि एंकर विकल्प मेहता और कोरियोग्राफर लोकेश शर्मा ने इस शो को बेहतरीन ढंग से मैनेज किया। फैशन एक्सपो 2025 ने न केवल गारमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया बल्कि मनोरंजन और व्यापार का अद्भुत संगम पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *