टायर फटने से अनकंट्रोल बोलेरो ट्रेलर से टकराई:9 लोग गंभीर घायल, ट्रैक्टर-ट्राली खरीदकर लौटते समय हुआ हादसा

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर सुहागपुर से 2 किलोमीटर दूर देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। नीमच से ट्रैक्टर-ट्राली खरीदकर लौट रहे बोलेरो सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बोलेरो का टायर फटने से हुआ, जिससे वाहन असंतुलित होकर ट्रेलर से टकरा गया। सुहागपुरा थाना अधिकारी रमेश चंद्र के अनुसार घायल प्रकाश ने बताया कि वे सभी पीपलखूंट के केला मेला क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस के पायलट श्यामलाल ने बताया कि 2 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में लक्ष्मण (35), शंकर (34), कालूराम (30), विजयपाल (38), प्रकाश (35), सोहनलाल (31), गणेश (28), शांतिलाल (29) और शांतिलाल (30) शामिल हैं। सभी घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और वर्तमान में जिला चिकित्सालय में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *