राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर शनिवार शाम को पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर सर्व हिंदू समाज व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में महाआरती और आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। शाम ढलते ही लोग चौराहे पर एकत्रित होने लगे। सूरजपोल चौराहे को आकर्षक दीपकों से सजाया गया। इस दौरान महाआरती की गई। जिसका दृश्य देखते ही बनता था। उसके बाद जय श्रीराम के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। इस दौरान युवाओं की टीम ने यहां जमकर आतिशबाजी की। आकाशीय आतिशबाजी तो देखने लायक थी। बड़ी संख्या में यहां शहरवासी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में संत सुरजन दास, अनिल भंडारी, किशन प्रजापत, नरेंद्र माछर, सुरेश चौधरी, सुनिल भंडारी, मनीष सेन,जुगुल दाधिच, विवेक वागोरिया, गुलाब जांगिड़, रमेश सोलंकी,प्रकाश मेवाड़ा,रणवीर सिंह,कुशाल चंदानी, रामबाबू अरोड़ा,कार्तिक गहलोत, धगलचन्द सोनी,मयंक उपाध्याय, राजेश सोलंकी,जगदीश परिहार, प्रवीण कुमावत, राहुल रांकावत, हीरालाल व्यासः,दुर्गेश तोसावरा, जितेंद्र रांकावत, धर्मेंद्र पंवार,जितेंद्र सिंह,आनन्दस्वरूप गुप्ता, अनिल चौहान, बाबूलाल कुमावत, भीमराज चोधरी, जगदीश सिंह,हरीश सोनी,रंगलाल जाट,प्रवीण सोनी,परमेश्वर पाइसवाल, अनिल सोनी, रविंद्र चौहान ,दिलीप कुमावत, गौरव शर्मा, श्रवण भीलवारा, सुरेंद्र पुरी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। घर भी दीपकों से रोशन
शहर में कई मोहल्लों में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने अपने घरों पर भी दीपक जलाकर रोशनी किया। उन्होंने भी अयोध्या में राम मंदिर बनने के एक साल पूरा होने की खुशी में दीपक जलाए। कई शहरवासियों ने तो आतिशबाजी भी की।


