BJP ने कहा-महू आने के पहले माफी मांगें राहुल गांधी:जीतू पटवारी बोलते समय सोच लें कि किसके लिए क्या बोल रहे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी महू आने से पहले माफी मांगें कि हम 55 साल तक सरकार में होने के बाद भी बाबा साहब के सम्मान में कुछ नहीं कर पाए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आरोप लगाते हैं लेकिन वे नहीं जानते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संविधान के लिए जो किया वह देश हित के लिए किया। वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी बोलते समय यह सोच लें कि किसके लिए क्या बोल रहे हैं। कांग्रेस जिस प्रकार से तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इसके ऐसे अभियान चलाने का काम करते हैं जिनमें वे कहते कुछ और करते कुछ हैं। झूठ परोसना और परसेप्शन बनाना कांग्रेस की नीति दरअसल, महू में होने वाली रैली के पहले कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए। इन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पलटवार किया। प्रदेश बीजेपी दफ्तर में मीडिया से चर्चा में कहा- झूठ परोसना और परसेप्शन बनाना कांग्रेस की नीति रही है। इसका जवाब जनता ने समय-समय पर दिया है। जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया। वीडी शर्मा ने कहा- बाबा साहब अंबेडकर ने जब नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था तो सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। संविधान बनाने वाले बाबा साहब को इस अधिकार से कांग्रेस ने वंचित किया था। बाबा साहब ने लिखा कि केवल मुसलमानों की चिंता की गई लेकिन एससी-एसटी की चिंता नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नेहरू ने केवल तुष्टिकरण के लिए काम किया है। अब भाजपा के केवल वोट पॉलिटिक्स नहीं बल्कि समाज में बाबा साहब और गांधी के विचारों को जमीन पर कैसे उतारा जाए, इसके लिए बीजेपी काम करती है। पूछा- क्या दलित समाज को बेजुबान मान लिया वीडी शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी लेकिन उसे साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कांग्रेस बेजुबानों की जुबान और सहारा है। ऐसा कहने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि क्या कांग्रेस ने दलित समाज को बेजुबान मान रखा है। यह दलित समाज का घोर अपमान है। जिन्होंने यह शब्द उपयोग किया है, यह उनकी भावना बता रही है। इन चर्चित 3 मामलों पर भी की बात यह खबर भी पढ़ें- पीसीसी चीफ पटवारी बोले- नाक रगड़कर माफी मांगें शाह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी को संविधान गौरव दिवस मनाने की बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी और आरएसएस ने कई बार संविधान बदलने की बात कही और इसकी कोशिश भी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *