प्रयागराज में अहिल्या घाट का मंच:महाकुंभ में मप्र के मंदिरों के बारे में होंगी प्रस्तुतियां

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित महाकुंभ में मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, मंदिरों, साहित्य के साथ फिल्मों एवं नृत्य, गायन, वादन और अन्य को प्रदर्शित किया जा रहा है। कुंभ मेला परिसर के सेक्टर- सात में संस्कृति विभाग की ओर से मध्यप्रदेश मंडप तैयार किया जा रहा है।
संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि मंडप में मध्यप्रदेश के मंदिर और ऐतिहासिक धरोहरें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, खजुराहो, हरसिद्धि मंदिर, भीम बैठिका, सांची, मैहर, महाकालेश्वर, अमरकंटक, मां पीतांबरा पीठ, चित्रकूट, नलखेड़ा की जानकारी और चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई की 300वीं जन्म शताब्दी पर अहिल्याघाट को प्रदर्शित करता मंच भी तैयार किया गया हैए महाकुंभ में प्रदेश के कलाकारों को प्रतिदिन अपनी भक्ति भावना दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश मंडप में श्रोता दर्शकों की बैठक व्यवस्था, आध्यात्मिक विषयों की प्रदर्शनी, एलईडी के माध्यम से संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *