इंदौर में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आज सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से 10.45 बजे तक आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाइन में होगा। इस अवसर पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में करीब 4 हजार छात्र, छात्राएं, टीचर्स आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला योग समिति, सहज योग केंद्र, आरोग्य भारती, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, योग एसोसिएशन इन्दौर, योग संघ, एनसीसी, स्काउट गाइड, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था (श्री रविशंकर जी), अशासकीय शिक्षण संस्थाओं और संबंधित विभाग, संगठन, पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाएं शामिल होंगी। इसके अलावा विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी, आर्य समाज, विद्या भारती शिक्षा संस्थान, आरोग्य भारती, ईशा फाउंडेशन श्री रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, गायत्री परिवार, आर्य समाज, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के छात्रावास, स्थानीय खेल क्लब, सेवानिवृत्त सैनिक, स्थानीय निकाय, मोहल्ला क्लब, मार्निंग वाकर्स, व्यायाम शाला, हेल्थ क्लब, पंचायत, सहकारी संस्थाएं, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर सुरक्षा समितियां आदि की सहभागिता भी रहेगी।


