अग्निवीर भर्ती के छठे दिन 414अभ्यर्थियों ने पास की दौड़:1102 हुए उपस्थित, अब तक 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी दे चुके हैं परीक्षा

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहा है। भर्ती रैली के 6 दिनों में 6000 से भी ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। 11 जनवरी को भर्ती रैली के छठवें दिन मुरैना जिले के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चंबल ग्वालियर और सागर संभाग के दस ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छत्तरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी जिलों के अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं) के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। जिसमें 1102 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। जिन्हें रात 12 बजे भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। जिसके बाद 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ में 414 अभ्यर्थी पास हुए। दौड़ पास करने के बाद उनका शारीरिक मापदंड और दस्तावेजी कार्रवाई की गई। भर्ती रैली जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त सहयोग से चल रही है। सेना की मानें तो भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। कोई भी अभ्यर्थी किसी के झांसे में न आए। भर्ती रैली को लेकर अपर कलेक्टर व भर्ती रैली के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने कर्नल पंकज सिंह के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए उचित व्यवस्थाएं लगातार करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती रैली 13 जनवरी तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *