शास्त्री ब्रिज:फुटपाथ चूहों ने छलनी किया, कांक्रीट से दोबारा बनाएंगे

शास्त्री ब्रिज के आसपास मिट्टी धंसने की सूचना के बाद तीन एक्सपर्ट की कमेटी ने यहां का मौका-मुआयना किया तो पता चला कि चूहों ने यहां 200 से ज्यादा होल कर दिए हैं। इस कारण पेवर बैठ गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि ब्रिज को किसी तरह का खतरा नहीं है। उधर, निगम कांक्रीट की फुटपाथ बनवा रहा है। दरअसल, यहां फुटपाथ पर भिक्षुक खाना भी खाते हैं। इस कारण चूहों की संख्या बढ़ गई है। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया रेलवे स्टेशन, रीगल की तरफ और शास्त्री ब्रिज इन तीनों ओर से खाने-पीने का सामान रख देते हैं। कई संगठन भी खाना देने आते हैं। इस कारण यहां चूहे आते हैं। अब वे अंदर तक घुस गए हैं। चूहों ने मिट्टी बाहर निकाल दी है। पुल के दो बोगदों से ट्रेन निकलती है और दो अन्य बोगदों से वाहन निकलते हैं। वहां कोई नुकसान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *