पाली में 200 साधकों ने किया मेडिटेशन:बोले- फिट बॉडी के लिए ध्यान, योग, मेडिटेशन जरूरी

पाली में विश्वास फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के देखरेख में तीन दिवसीय
निशुल्क ध्यान साधना शिविर बोमदडा रोड स्थित पालीवाल धाम में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रभारी ऋषि हरीश विश्वास ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन सोमवार को भी 200 से ज्यादा साधक शिविर में पहुंचे। जिन्होंने हिमाचल प्रदेश से आए ऋषियों के सान्निध्य में संगीतमय ध्यान, साधना की। कार्यक्रम में पाली सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं अन्य जगहों से आए साधकों ने हिस्सा लिया। ध्यान से मिलता है मानसिक और शारीरिक सेहत
ऋषि हरीश विश्वास के अनुसार मेडिटेशन मन से परे की अवस्था उपलब्ध कराता है जहां सभी मनोरोग जैसे कि तनाव, चिंता, डिप्रेशन, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग वगैरह विदा होने लगते हैं। मेडिटेशन से बुद्धि तेज होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ध्यान एकमात्र मनुष्य का वास्तविक धर्म है। मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है, साथ ही आचरण एवं कार्य व्यवहार में शुद्धता और कुशलता आती है।
ऋषि हरीश विश्वास ने बताया कि विश्वास मेडिटेशन एक स्वतः: सिद्ध महाविज्ञान है जो विश्वास इंटरनेशनल मिशन के संस्थापक पूज्य गुरुदेव स्वामी विश्वास की देन है। मेडिटेशन कोई शिक्षक प्रशिक्षण का विषय नहीं है और ना ही यह कोई धार्मिक पुस्तकों के पठन-पाठन या अध्ययन का विषय है। मेडिटेशन कोई व्यवसायिक प्रक्रिया नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *