अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अमला अभियान चला रहा है। ऐसे में एक दिन में आठ-दस ट्रक सामान जब्त किया जा रहा है। लेकिन, परेशानी यह है कि जब्त किया गया सामान रखने के लिए निगम के अन्ना नगर स्थित स्टोर में जगह ही नहीं बची है। ऐसे में सारे शहर से जब्त किया गया सामान करोंद स्थित स्टोर भेजा जा रहा है। बताया गया है कि यहां भी जगह कम ही बची है अगर कार्रवाई की रफ्तार यही रही तो दो-चार दिन में यह स्टोर भी फुल हो जाएगा। ऐसे में निगम प्रशासन जब्त सामान को रखने के लिए नया ठिकाना तलाश कर रहा है।
पहली बार ऐसे हालात
निगम का अतिक्रमण अमला सालाें से शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, बारबार अतिक्रमण हो जाता है। लेकिन, इस बार प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले महीने भी अभियान चलाया गया था। शनिवार को फिर से अभियान की शुरुआत की गई है। यही वजह है कि शहर में पहली बार स्टोर रूम फुल होने की स्थिति बन गई है। स्टोर भरने की दो प्रमुख वजह ^अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्टोर भरने की जानकारी है, इसके लिए अन्यत्र जगह देखकर व्यवस्था की जाएगी। -वरुण अवस्थी, अपर आयुक्त, नगर निगम निगम और लोगों की परेशानी
स्टोर फुल होने से न सिर्फ नगर निगम को जब्त सामान रखने के लिए 15 से 20 किलो मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कार्रवाई होशंगाबाद पर हो रही और जब्त सामान करोंद के स्टोर में रखने जाना है तो अमले को 15 किलो मीटर से भी अधिक दूर जाना होगा। यही नहीं लोगों को भी अपना सामान छुड़ाने करोंद जाना पड़ेगा। ऐसे में निगम अमले के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।


